27 साल बाद भी पर्यटन भवन की देख-रेख करनेवाला नहीं

हसपुरा : प्रखंड मुख्यालय के पावर सब स्टेशन के समीप लाखों रुपये के लागत से बनाया गया पर्यटन भवन विभाग की उपेक्षा के कारण बेकार पड़ा है,जबकि पर्यटन के क्षेत्रों में सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष खर्च के लिए करोंड़ो का बजट है. बताया जाता है विधायक स्व डीके शर्मा के प्रयास से लगभग 27 साल […]
हसपुरा : प्रखंड मुख्यालय के पावर सब स्टेशन के समीप लाखों रुपये के लागत से बनाया गया पर्यटन भवन विभाग की उपेक्षा के कारण बेकार पड़ा है,जबकि पर्यटन के क्षेत्रों में सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष खर्च के लिए करोंड़ो का बजट है. बताया जाता है विधायक स्व डीके शर्मा के प्रयास से लगभग 27 साल पहले पर्यटन भवन का निर्माण लगभग सात लाख की लागत से हुआ था,जिसमें पांच कमरे, दो बड़े हॉल,आंगन समेत तीन शौचालय है, लेकिन सारी सुविधा के बाद भी पर्यटक कभी नहीं ठहर सके, जबकि अमझर शरीफ स्थित दादा सैयदना के मजार पर चादर चढ़ाने बराबर बाहर से लोग आते है, लेकिन पर्यटन भवन में ठहरते नहीं है. अब तो भवन जीर्ण-शीर्ण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




