औरंगाबाद : छठ घाट पर दीये से लगी आग, मची भगदड़, युवक झुलसा, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2019 2:21 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद : सूर्य नगरी देव में शुक्रवार को उदयाचलचगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान सूर्य कुंड तालाब पर अचानक आग लग गयी. इसमें देव प्रखंड के कुरका निवासी उपेंद्र कुमार गंभीर रूप से झुलस गये. वह देव में सीएलटीएस के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए देव अस्पताल में लाया […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : सूर्य नगरी देव में शुक्रवार को उदयाचलचगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान सूर्य कुंड तालाब पर अचानक आग लग गयी. इसमें देव प्रखंड के कुरका निवासी उपेंद्र कुमार गंभीर रूप से झुलस गये. वह देव में सीएलटीएस के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए देव अस्पताल में लाया गया.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सूर्य कुंड तालाब में चल रहे एसडीआरएफ के नाव में पेट्रोल खत्म हो गया था. नाव चलाने के लिए सीएलटीएस उपेंद्र कुमार और नाजिर राजू कुमार पेट्रोल लेकर आये और पेट्रोल को जब नाव में डालने लगे, तो घाट पर अर्घ्य के दौरान जलनेवाले दीये से आग लग गयी. छठ घाट पर आग लग जाने से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. लोग इधर-उधर दौड़ने लगे. भीषण अगलगी देख एसडीओ दाउदनगर अनीश अख्तर, सीओ अरुण कुमार गुप्ता, स्काउट एंड गाइड और एनसीसी के जवान दौड़े. घटनास्थल पर पहुंच कर काफी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया जा सकता. हालांकि, कोई बड़ी घटना नहीं घटी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन