कंटेनर ने बाइक सवार व्यवसायी को रौंदा, घटनास्थल पर गयी जान

एरका चेकपोस्ट के पास हुई घटना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कंटेनर को किया जब्त औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद-डाल्टेनगंज रोड में एरका चेकपोस्ट के समीप एक अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार व्यवसायी को रौंद दिया. घटनास्थल पर ही व्यवसायी की मौत हो गयी. मृतक की पहचान भोजपुर जिले के डुमरिया बड़का गांव के आजादी सिंह […]
एरका चेकपोस्ट के पास हुई घटना
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात वह अपनी बाइक से कुछ मोटर पार्ट्स खरीदने धनबाद जा रहा था. एरका चेकपोस्ट के समीप अचानक पीछे से आ रहे एक कंटेनर ने कुचल दिया. घटना की सूचना के तुरंत बाद कुटुंबा थाने की पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया. इस मामले में मृतक के मामा व फेसर थाना क्षेत्र के रघौलिया गांव के अवधेश कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें वाहन के साथ-साथ चालक को भी आरोपित बनाया गया है. इधर पुलिस ने रात नौ बजे शव को एरका चेकपोस्ट के पास से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेजा.
शुक्रवार की सुबह मौत की सूचना पर मृतक के भाई राजन सिंह, चाचा मुरारी सिंह, रिश्तेदार व पूर्व मुखिया रमेश सिंह सहित अन्य परिजन पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की. सदर अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक मृतक के परिजनों की चीत्कार गूंजती रही और हर कोई अपनी किस्मत को कोस रहा था. ज्ञात हो कि औरंगाबाद-पटना रोड में अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं. अब तक इस वर्ष 15 से अधिक जान अकेले दुर्घटना में गयी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




