Aurangabad News : आज जिले में कभी तेज धूप तो कभी बादल छाये रहने का अनुमान

प्रतिकात्मक तस्वीर
Aurangabad News : औरंगाबाद जिले में मंगलवार (26 मई 2026) को भीषण गर्मी का असर दिखेगा
Aurangabad News : (सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले में मंगलवार (26 मई 2026) को भीषण गर्मी का असर दिखेगा. दिन में लू चलने की संभावना है. जिले का तापमान अधिकतम 42° सेंटी ग्रेट तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28° सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है. जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. जिले की आर्द्रता 31% से 39% के बीच रहने से लोगों को उमस भी महसूस हो सकता है. मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप कुमार चौबे ने बताया कि वर्तमान में एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बिहार और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग ने औरंगाबाद सहित बिहार के सभी जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं 28 एवं 29 मई को औरंगाबाद में हल्की बारिश होने की उम्मीद है. इसके पहले 26 और 27 मई को आसमान में कभी धूप तो कभी बादल रहेगा. इस दौरान कभी तेज धूप तो कभी बादल छाये रह सकते हैं. इसकी वजह से औरंगाबाद में हीट वेव से राहत मिलेगी. तापमान में कमी आयेगी.
मुख्य बिंदु : अधिकतम तापमा न: 42 °सेंटीग्रेट न्यूनतम तापमान : 28 °सेंटीग्रेट मौसम : दोपहर में लू चलेगी हवा : 13 किमी/घंटा आर्द्रता : 31% से 39%
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमित कुमार सिंह
अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










