औरंगाबाद : जमीन के टुकड़े के लिए चाचा ने भतीजों को मारी गोली, एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jul 2018 9:41 AM
औरंगाबाद : जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर विवाद ऐसा बढ़ा कि एक चाचा ने अपने ही दो भतीजों को गोली मार दी. इनमें से एक की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा जीवन के लिए जंग लड़ रहा है. मृतक का नाम अंकुर कुमार (20 […]
औरंगाबाद : जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में जमीन के छोटे से टुकड़े को लेकर विवाद ऐसा बढ़ा कि एक चाचा ने अपने ही दो भतीजों को गोली मार दी. इनमें से एक की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा जीवन के लिए जंग लड़ रहा है. मृतक का नाम अंकुर कुमार (20 वर्ष) है, जो गांव के किसान विक्रम सिंह का पुत्र बताया जा रहा है. वहीं, इस गोलीबारी में घायल हुए अंकित कुमार का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, विक्रमा सिंह का अपने भाई रंजित सिंह के साथ जमीन विवाद चला आ रहा था और वह मामला बुधवार को हिंसक रूप ले लिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया. इसी बीच, रंजीत ने अपनी पिस्टल निकाली और फायर कर दिया, जो उसके भतीजों को जा लगी, जिसमे गोली लगने से अंकुर की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते सदर एसडीपीओ अनूप कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी प्राप्त की. फिलहाल संवाद प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं किया जा सका था. घटना के बाद से हत्यारा चाचा फरार हो गया है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










