औरंगाबाद : पिछले लोकसभा चुनाव में थी बिहार को दहलाने की योजना, हार्डकोर नक्सली रामजी भुइंया गिरफ्तार

Updated at : 18 Jun 2018 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : पिछले लोकसभा चुनाव में थी बिहार को दहलाने की योजना, हार्डकोर नक्सली रामजी भुइंया गिरफ्तार

औरंगाबाद कार्यालय : सलैया थाने की पुलिस ने हार्डकोर नक्सली रामजी भुइंया को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. रामजी गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के महादेव स्थान का रहनेवाला है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने टिकवा स्थान के पासप चाल्हो पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक, लेवी की रसीद, नक्सली साहित्य सहित […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : सलैया थाने की पुलिस ने हार्डकोर नक्सली रामजी भुइंया को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. रामजी गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के महादेव स्थान का रहनेवाला है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने टिकवा स्थान के पासप चाल्हो पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक, लेवी की रसीद, नक्सली साहित्य सहित अन्य सामान जब्त किये हैं.

एसडीपीओ अनूप कुमार ने बताया कि इन सामानों को जमीन में दबा कर रखा गया था. रामजी ने खुलासा किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में पूरे बिहार को दहलाने की साजिश भाकपा माओवादी नक्सलियों ने रची थी, लेकिन कुछ खूंखार नक्सलियों के गिरफ्तार होने के बाद योजना पर पानी फिर गया था. रामजी चाल्हो जोन का हार्डकोर नक्सली है और उसी की देख-रेख में इन सामानोें को जमीन के अंदर छुपाया गया था.

नक्सली को पकड़ने में लापरवाही पर थानेदार सस्पेंड

मुजफ्फरपुर. हार्डकोर नक्सली मिथिलेश कुमार की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने व उसकी गतिविधियों से वरीय पदाधिकारियों को अवगत नहीं कराने पर हथौड़ी थानेदार ध्रुव कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. एसएसपी हरप्रीत कौर ने लगातार मिल रही शिकायत के बाद की है. थाना क्षेत्र में हाल में हुए लूट-डकैती और चोरी जैसी एक भी वारदातों का वह उद्भेदन नहीं कर पाये थे. एसएसपी ने बताया कि हथौड़ी थानेदार के खिलाफ अनुशासनहीनता, जांच में लापरवाही शिकायत मिल रही थी. थाना क्षेत्र के डीहजीवर के रहनेवाले नक्सली मिथिलेश राम की गतिविधि का भी पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को सूचना नहीं दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन