ट्रक से टकरायी बाइक बच्चे सहित दो की मौत

रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज-गोह सड़क पर रविवार को चरवाहा विद्यालय के गेट के पास ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर में पांच माह के एक बच्चे सहित बाइक चालक मो शाहनवाज की मौत हो गयी. वहीं, बच्चे की मां आशमा खातून गंभीर रूप से घायल हो गयीं. दोनों मृतक गया जिले के आंती थाना […]
रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज-गोह सड़क पर रविवार को चरवाहा विद्यालय के गेट के पास ट्रक और बाइक के बीच हुई टक्कर में पांच माह के एक बच्चे सहित बाइक चालक मो शाहनवाज की मौत हो गयी. वहीं, बच्चे की मां आशमा खातून गंभीर रूप से घायल हो गयीं. दोनों मृतक गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के करमाईन गांव के रहनेवाले थे. इधर, इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों के साथ परिजनों ने मौके पर सड़क जाम कर प्रशासन व सरकार के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया. लगभग तीन घंटे तक सड़क पर आक्रोशित लोग आगजनी के साथ प्रदर्शन करते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




