ग्रामीण मतदान केंद्रों पर 1200 से अधिक वोटर पर बदल जायेगा बूथ

Updated at : 08 Jun 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण मतदान केंद्रों पर 1200 से अधिक वोटर पर बदल जायेगा बूथ

मदनपुर : पंचायत से लेकर संसदीय चुनाव तक बूथों पर अब किसी तरह की भीड़ झेलनी नहीं पड़ेगी. इसके लिए निर्वाचन विभाग ने बूथों पर वोटरों की निश्चित संख्या रखने का निर्देश दिया है और उसी हिसाब से बूथों की स्थापना के लिए सत्यापन भी करवाया जा रहा है. इस संबंध में निर्वाचन विभाग के […]

विज्ञापन

मदनपुर : पंचायत से लेकर संसदीय चुनाव तक बूथों पर अब किसी तरह की भीड़ झेलनी नहीं पड़ेगी. इसके लिए निर्वाचन विभाग ने बूथों पर वोटरों की निश्चित संख्या रखने का निर्देश दिया है और उसी हिसाब से बूथों की स्थापना के लिए सत्यापन भी करवाया जा रहा है. इस संबंध में निर्वाचन विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस बार बूथों की स्थापना में काफी पारदर्शिता बरती जा रही है. ऐसा इसलिए कि मतदान के दिन अधिकतर बूथों पर काफी भीड़ जमा हो जाती है और अनावश्यक झमेला भी हो जाता है. अब तक कम से कम 1500 वोटरों पर एक बूथ स्थापित कर दिया जाता था . इसमें भी थोड़ी बहुत कम या अधिक होता था तो भी बूथ से जोड़ दिया जाता था, लेकिन अब बूथ पर 1200 से 1400 तक ही वोटर को लेने को कहा गया है. इस प्रकार सभी बूथों का सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है. बूथों की स्थापना भी पक्के मकान में ही होगी. इसमें बिजली पानी आदि की भी व्यवस्था को देखने को कहा गया है.

जारी सत्यापन में कहा गया है कि अब शहरी बूथों पर अधिक से अधिक 1400 वोटर ही रहेंगे. इस प्रकार ग्रामीण बूथों पर 1200 से अधिक वोटर होने पर वोटरों के लिए अलग बूथ के विखंडित करने का प्रस्ताव देने अथवा किसी अन्य बूथ से जोड़ने को कहा गया है. 15 जून तक सत्यापन, 27 जून को प्रारूप प्रकाशन,28 जून से 7 जुलाई तक दावा आपत्ति,31 अगस्त तक अंतिम प्रकाशन होगा.
क्या कहते हैं अधिकारी
एक जून से बुधवार को सत्यापन शुरू है. यह कार्यक्रम 15 जून तक चलेगा. सभी बीएलओ को इस में पारदर्शिता बरतने को भी कहा गया है.
अतुल प्रसाद, बीडीओ मदनपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन