ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों के समान हमें भी मिले वेतनमान

Updated at : 08 Jun 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों के समान हमें भी मिले वेतनमान

को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारियों ने दिया धरना औरंगाबाद शहर : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के अनुरूप वेतन दिये जाने समेत अन्य मांगों को लेकर को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी गुरुवार से बिहार सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले दो दिवसीय धरना पर चले गये. बैंक परिसर में ही कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना […]

विज्ञापन

को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारियों ने दिया धरना

औरंगाबाद शहर : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के अनुरूप वेतन दिये जाने समेत अन्य मांगों को लेकर को-ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी गुरुवार से बिहार सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले दो दिवसीय धरना पर चले गये. बैंक परिसर में ही कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं. अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव अमरेश कुमार पाठक ने कहा कि सेवा नियमावली में प्रबंध समिति द्वारा सभी कर्मचारियों को ग्रामीण बैंक के समरूप वेतनमान देने का निर्णय पारित हुआ है, पर अभी तक मात्र आईबीपीएस एवं कर्मचारी रविंद्रनाथ मिश्रा को ही ग्रामीण बैंक के समरूप वेतनमान दी जा रही है. अन्य कर्मचारियों को इस लाभ से अभी तक वंचित रखा गया है. ग्रामीण बैंक में वर्ष 2012 से 10वें वेतन पुनरीक्षण के तहत वेतन लागू हैं
जबकि हमारे कोऑपरेटिव बैंक में अभी तक 2006 का आठवां पुनरीक्षण वेतन दिया जा रहा है. अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को प्रबंध समिति द्वारा 10 जून 2014 को बैठक में पूर्ण बहुमत से नियमित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था लेकिन यह निर्णय नहीं लागू हो सका है. धरना के माध्यम से कर्मचारियों ने 10वां वेतन पुनरीक्षण वेतनमान के साथ ग्रामीण बैंक के अनुरूप वेतन देने, बैंक में कार्यरत अनुबंध कर्मियों को नियमित करने संबंधित पत्र निर्गत करने, निदेशक मंडल में पारित निर्णय के आलोक में कर्मियों की पदोन्नति देने आदि की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन