टंडवा थाने की जीप उड़ानेवाला मुख्य आरोपित नक्सली चढ़ा पुलिस के हत्थे
Updated at : 06 Jun 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : टंडवा थाने की पुलिस जीप को उड़ाने के मामले में मुख्य भूमिका निभानेवाले भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली जितेंद्र भुइंया को ढिबरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तीन दिसंबर, 2013 को नक्सलियों द्वारा किये गये विस्फोट में टंडवा थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित सात पुलिस जवान मौके पर ही शहीद हो […]
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : टंडवा थाने की पुलिस जीप को उड़ाने के मामले में मुख्य भूमिका निभानेवाले भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली जितेंद्र भुइंया को ढिबरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. तीन दिसंबर, 2013 को नक्सलियों द्वारा किये गये विस्फोट में टंडवा थानाध्यक्ष अजय कुमार सहित सात पुलिस जवान मौके पर ही शहीद हो गये थे. आरोपित जितेंद्र की गिरफ्तारी लिलजी गांव से पुलिस ने की है. वह घटना के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस व अर्द्ध सैनिक बल उसकी तलाश में जुटे थे.
ढिबरा थानाध्यक्ष
टंडवा थाने की जीप…
मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मदनपुर थाना क्षेत्र के चरैया गांव निवासी हार्डकोर नक्सली जितेंद्र भुइंया जंगल के रास्ते गांव की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की और उसे धर दबोचा. थानाध्यक्ष ने बताया कि टंडवा विस्फोट कांड के अलावा ढकपहरी में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में भी वह शामिल था. पूछताछ के दौरान उसने कई अहम खुलासे किये हैं, जिनके आधार पर अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. गौरतलब है कि तीन दिसंबर, 2013 को क्राइम मीटिंग से लौट रही पुलिस जीप को टंडवा के रास्ते में विस्फोट कर नक्सलियों ने उड़ा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




