मछली मारने को लेकर हुई मारपीट

Updated at : 01 Jun 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
मछली मारने को लेकर हुई मारपीट

औरंगाबाद सदर : बारुण प्रखंड के प्रीतमपुर गांव में मछली मारने को लेकर कुछ मनचलों ने तालाब मालिक की पिटाई की है. तालाब मालिक जितेंद्र पांडेय ने बारुण थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें शिव मोहन राम, संजय राम, धनंजय राम, रंजय राम व मृत्युंजय राम को आरोपित बनाया है. जितेंद्र ने […]

विज्ञापन

औरंगाबाद सदर : बारुण प्रखंड के प्रीतमपुर गांव में मछली मारने को लेकर कुछ मनचलों ने तालाब मालिक की पिटाई की है. तालाब मालिक जितेंद्र पांडेय ने बारुण थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमें शिव मोहन राम, संजय राम, धनंजय राम, रंजय राम व मृत्युंजय राम को आरोपित बनाया है. जितेंद्र ने बताया कि आरोपितों ने चोरी छिपे जबर्दस्ती उनके पोखरे से मछली मारने का प्रयास कर रहे थे, तभी उनके पुत्र ने इसका विरोध किया तो पांचों लोगों ने गाली गलौज करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें उनके बायें आंख पर चोट लग गयी और वह जख्मी हो गये. जख्मी जितेंद्र का इलाज बारुण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन