फेसर रेलवे स्टेशन से कटा हुआ शव बरामद

Updated at : 31 May 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
फेसर रेलवे स्टेशन से कटा हुआ शव बरामद

औरंगाबाद सदर : फेसर रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन पर एक युवक का कटा हुआ शव बरामद हुआ है. घटना मंगलवार की रात करीब 12 बजे के आसपास की है. युवक के शरीर का टुकड़े रेलवे ट्रैक पर लगभग 20 कदम की दूरी पर अलग-अलग जगहों से मिले. युवक का हाथ, पैर और शरीर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद सदर : फेसर रेलवे स्टेशन के समीप अप लाइन पर एक युवक का कटा हुआ शव बरामद हुआ है. घटना मंगलवार की रात करीब 12 बजे के आसपास की है. युवक के शरीर का टुकड़े रेलवे ट्रैक पर लगभग 20 कदम की दूरी पर अलग-अलग जगहों से मिले. युवक का हाथ, पैर और शरीर मिला है. सोन नगर रेलवे थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि युवक का शरीर क्षत-विक्षत हो जाने के कारण शव की पहचान नहीं की जा सकी है. उन्होंने बताया कि शव को सासाराम से पोस्टमार्टम कराने के बाद रेल थाने में लाकर रखा गया है. शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक थाने में रखा जायेगा. यदि मृतक का कोई परिजन आता है, तो उन्हें शव सुपुर्द कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन