लोक शिकायत के मामलों में रुचि नहीं ले रहे अधिकारी

Updated at : 29 May 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन
लोक शिकायत के मामलों में रुचि नहीं ले रहे अधिकारी

लंबित मामलों पर डीएम ने अधिकारियों को लगायी फटकार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में एक सप्ताह का दिया गया समय औरंगाबाद नगर : डीएम के लगातार निर्देशों के बावजूद अधिकारी लोक शिकायत के मामलों के निष्पादन में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. सोमवार को जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय […]

विज्ञापन

लंबित मामलों पर डीएम ने अधिकारियों को लगायी फटकार

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में एक सप्ताह का दिया गया समय
औरंगाबाद नगर : डीएम के लगातार निर्देशों के बावजूद अधिकारी लोक शिकायत के मामलों के निष्पादन में रुचि नहीं दिखा रहे हैं. सोमवार को जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. बैठक के दौरान डीएम ने वैसे पदाधिकारियों की जम कर क्लास लगायी, जो कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं. डीएम द्वारा लगातार तीन बैठकों से इस संबंध में निर्देश दिया जा रहा है. आज भी बैठक के दौरान लोक शिकायत निवारण की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सैकड़ों वाद पदाधिकारियों के समय पर उपस्थिति नहीं रहने के कारण लंबित हैं.
इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर लंबित वादों का निष्पादन करना सुनिश्चित करे, नहीं तो लापरवाह पदाधिकारियों का वेतन बंद करते हुए विभागीय कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र भेजा जायेगा. जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलायी जा रही है महत्वाकांक्षी योजनाओं पर भी चर्चा की. अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर योजना को पूरा करें.
डीएम ने हाईकोर्ट में लंबित मामलों का भी निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके अलावे जिले में मुख्यमंत्री सात निश्चय से हो रहे कार्य की समीक्षा की. प्रखंड के प्रभारी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर योजनाओं की जांच करें, ताकि अनियमितता की शिकायत नहीं मिले. जहां पर गड़बड़ी पायी जाती है, तो जिम्मेदार व्यक्ति पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. बैठक में इसके अलावे और कई बिंदुओं पर समीक्षा की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन