पूर्व मंत्री ने कहा, निर्दोषों को छुड़ाने के लिए कुछ भी करेंगे

औरंगाबाद शहर : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने रामनवमी की घटना को लेकर शुक्रवार को प्रेसवार्ता की. लोजपा के जिला कार्यालय में पार्टी के मगध प्रभारी प्रमोद सिंह के साथ निर्दोषों को न्याय व दोषियों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि रामनवमी झड़प मामले में […]
औरंगाबाद शहर : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने रामनवमी की घटना को लेकर शुक्रवार को प्रेसवार्ता की. लोजपा के जिला कार्यालय में पार्टी के मगध प्रभारी प्रमोद सिंह के साथ निर्दोषों को न्याय व दोषियों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि रामनवमी झड़प मामले में जिला प्रशासन समेत नेताओं की भूमिका की जांच होनी चाहिए. इसमें जो भी दोषी पाये जाये, उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाये. उन्होंने कहा कि मामले में जिस तरह से निर्दोषों को फंसाया जा रहा है,
वह काफी निंदनीय है. निर्दोषों को फंसाने का कार्य कुछ लोगों के इशारे पर किया जा रहा है. कहा कि वे डीजीपी से मिल कर मामले की जांच के लिए जो एसआईटी बनी है, उसकाे तत्काल भंग करने व किसी दूसरे जिले के आइपीएस या एएसपी रैंक के अधिकारी जो एसआईटी काे जिम्मा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




