अग्निशमन विभाग का सिर्फ भवन नया, व्यवस्था पुरानी
Updated at : 07 Apr 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

कर्मियों का है अभाव, 14 वाहनों के सहारे जिले के 11 प्रखंड गोह, नवीनगर व रफीगंज में केंद्र खोलने का भेजा गया है प्रस्ताव औरंगाबाद शहर : जिला अग्निशमन विभाग को नया कार्यालय तो मिल गया, पर व्यवस्था पुरानी ही है. विभाग में कर्मियों का काफी टोटा है. विभाग में आठ कर्मियों का पद रिक्त […]
विज्ञापन
कर्मियों का है अभाव, 14 वाहनों के सहारे जिले के 11 प्रखंड
गोह, नवीनगर व रफीगंज में केंद्र खोलने का भेजा गया है प्रस्ताव
औरंगाबाद शहर : जिला अग्निशमन विभाग को नया कार्यालय तो मिल गया, पर व्यवस्था पुरानी ही है. विभाग में कर्मियों का काफी टोटा है. विभाग में आठ कर्मियों का पद रिक्त पड़ा है. अगलगी का मौसम शुरू हो गया है. विभाग भी मार्च माह से अगलगी की घटना को लेकर हमेशा सतर्क रहता है. वैसे अगलगी का मौसम गर्मी को ही माना जाता है, पर ठंड के मौसम में भी जिले में खूब घटनाएं हुई है. दिसंबर से फरवरी तक विभाग के पास अगलगी से संबंधित 105 फोन आये. अकेले मार्च में 61 फोन आये. इस प्रकार दिसबंर से मार्च अंतिम तक विभाग के पास अगलगी से संबंधित 166 कॉल आये हैं.
विभाग के पास हैं 14 वाहन : पूरे जिले में अगलगी की घटना पर काबू पाने के लिए छोटी-बड़ी 14 वाहन हैं, जिसमें नौ छोटे व पांच बड़े वाहन हैं. औरंगाबाद अनुमंडल के लिए सात छोटे वाहन व तीन बड़े वाहन है. वहीं, दाउदनगर अनुमंडल के लिए दो छोटे वाहन व दो बड़े वाहन हैं. बड़े वाहन में 4500 लीटर, 407 मॉडल में 2500 लीटर व सबसे छोटे वाहन में 300 लीटर पानी भरा जाता है. इन वाहनों में नगर थाना, विभाग के कार्यालय व श्रीसीमेंट प्लांट में लगी बोरिंग से प्राप्त होता है.
10 साल पुराने हैं कई वाहन : विभाग के पास जितने भी वाहन हैं, उसमें से कई 10-12 साल पुराने हैं. प्रभारी पंचानन सिंह के अनुसार पुराने होने के बावजूद सभी वाहन दुरुस्त हैं. किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है. सभी वाहनों की मरम्मत करायी गयी है. साथ ही हाल में वाहनों में नये चक्के भी लगाये गये हैं.
आठ कर्मियों के पद हैं रिक्त : अग्निशमन को नया भवन तो मिल गया पर कर्मियों की कमी से होनेवाली परेशानी से आजादी नहीं मिली है. विभाग के पास 14 वाहन हैं, लेकिन इन वाहनों को चलाने के लिए उतने चालक नहीं हैं. विभाग के पास तीन ड्राइवर का पद रिक्त है. इसके अलावा तीन हवलदार, एक स्टेशन अफसर व एक फायरमैन का पद रिक्त है. वर्तमान में अग्निशमन पदाधिकारी पंचानन सिंह के अलावा नौ फायरमैन, दो होमगार्ड ड्राइवर व एक पर्यटन चालक है.
विभाग का डेड है फोन, प्रभारी के निजी नंबर का सहारा : अग्निशमन विभाग का अपना सरकारी फोन डेड है. जब नगर थाना में कार्यालय चलता था, तो वहां यह फोन कार्य करता था. लेकिन, नये भवन में कार्यालय शिफ्ट होने के कारण फोन डेड हो गया है. पुलिस लाइन के पास फोन का केबुल नहीं होने के कारण बेकार पड़ा हुआ है. जहां भी अगलगी की घटना होती है, तो लोग अग्निशमन पदाधिकारी पंचानन सिंह के निजी नंबर 9204145620 पर लोग फोन करते हैं.
अग्निपरीक्षा में पास रहा विभाग : रामनवमी जुलूस पर हुए पथराव के बाद उत्पन्न हिंसा में विभाग ने काफी बेहतर काम किया है. जिले में 25 व 26 मार्च को उपद्रवियों द्वारा खूब तांडव किया गया था. कई दुकानों में आग लगा दी गयी थी. विभाग ने बेहतरी का परिचय दिया और आग पर काबू पाते हुए एक होटल में फंसे करीब 15 लोगों की जान भी बचायी थी. औरंगाबाद अनुमंडल का क्षेत्र बड़ा होने के कारण दूर-दराज गांवों में जाने में परेशानी होती है. विभाग ने गोह, नवीनगर व रफीगंज में नया केंद्र खोले जाने के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है.
क्या कहते हैं
पदाधिकारी
अग्निशमन पदाधिकारी पंचानन सिंह ने बताया कि विभाग गर्मी के दिनों में होनेवाले अत्यधिक अगलगी की घटना को देखते हुए हमेशा सतर्क है. विभाग के पास पानी भर कर हमेशा वाहन तैयार रखा जाता है. संसाधान की कमी है, लेकिन सूचना मिलने पर किसी दमकल वाहन को तत्काल मौके पर भेज दिया जाता है. वाहन पुराने हैं, लेकिन दुरुस्त हैं. उन्होंने लोगों से गर्मी के दिनों में सावधानी बरतने को भी कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




