सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग जख्मी घायलों का चल रहा इलाज

दाउदनगर : एनएच 139 स्थित अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं पटना रोड पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग जख्मी हो गये. पहली दुर्घटना गुरुवार की देर रात भखरुआं पटना रोड पर डिवाइडर से टकरा कर एक कार पलट गयी. इस दुर्घटना में पटना से औरंगाबाद जा रहे अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार ,रविंद्र ठाकुर व संतोष […]
दाउदनगर : एनएच 139 स्थित अनुमंडल मुख्यालय के भखरुआं पटना रोड पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग जख्मी हो गये. पहली दुर्घटना गुरुवार की देर रात भखरुआं पटना रोड पर डिवाइडर से टकरा कर एक कार पलट गयी. इस दुर्घटना में पटना से औरंगाबाद जा रहे अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार ,रविंद्र ठाकुर व संतोष कुमार जख्मी हो गये. तीनों का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया .बताया जाता है कि तीनों कार पर सवार होकर औरंगाबाद की ओर जा रहे थे. ग्रामीणों के सहयोग से कार को सीधा किया गया और उसके बाद उन्हें बाहर निकाला गया. सूचना मिलने पर दाउदनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी ब्रजेश यादव के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और तीनों घायलों को उठा कर इलाज के लिए पहुंचाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




