चार अफसर व 15 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा

Updated at : 29 Mar 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
चार अफसर व 15 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा

औरंगाबाद : पिछले तीन दिनों में शहर में तनावपूर्ण माहौल के बीच हुई गड़बड़ियों से निबटने के लिए प्रशासन ने जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर रखी थी. विधि-व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए अफसरों की भी तैनाती हुई थी. पर, पता चला है कि एक जांच के दौरान अपनी ड्यूटी के समय ही चार अफसर अपनी […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : पिछले तीन दिनों में शहर में तनावपूर्ण माहौल के बीच हुई गड़बड़ियों से निबटने के लिए प्रशासन ने जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर रखी थी. विधि-व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए अफसरों की भी तैनाती हुई थी. पर, पता चला है कि एक जांच के दौरान अपनी ड्यूटी के समय ही चार अफसर अपनी जगह पर नहीं पाये गये. 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप है. इस बीच एसडीओ ने जिलाधिकारी को चार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है.

ये अफसर हैं – स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता अंशुमान कुमार सिंह, श्रम अधीक्षक यदुवंश पाठक, जिला मत्स्य पदाधिकारी चंद्रभूषण प्रसाद व जिला सहकारिता पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार. एएसपी ने भी कहा है कि ड्यूटी में लापरवाह पाये गये 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन