Atal Bihari Vajpayee Jayanti: सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि, पटना में राजकीय समारोह का हुआ आयोजन

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 25 Dec 2024 2:02 PM

विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर सीएम नीतीश ने श्रद्धांजलि दी है. पूर्व पीएम की जयंती पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. जहां राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री सहित बिहार के कई बड़े नेता मौजूद रहे.

विज्ञापन

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: पटना में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया. राजधानी के पाटलिपुत्र पार्क में पूर्व पीएम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई मंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी.

अटल जी ने नीतीश को सुशासन स्थापित करने के लिए भेजा था

इस मौके पर मौके पर विजय सिन्हा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराफत और शैतान के बीच लड़ाई है. सुशासन और कुशासन के बीच की लड़ाई है. लालू यादव ने बिहार को गुंडा राज में तब्दील किया. बिहार में फ्रॉड की राजनीति की शुरुआत की. लालू राज्य के बर्बादी का सबसे बड़े नायक हैं. अटल जी ने नीतीश कुमार को सुशासन स्थापित करने के लिए भेजा था. बता दें कि तेजस्वी ने कहा था कि बिहार का सीएमओ दिल्ली से चल रहा है. नीतीश कुमार 4 लोगों के कंट्रोल में काम कर रहे हैं. इस पर विजय सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है.

Also Read: 15 दिनों बाद पकड़ा गया खूंखार तेंदुआ, दर्जनों लोगों को किया था जख्मी, देखिए रेस्क्यू का वीडियो

तेजस्वी सिर्फ आरोप लगाने का काम करते हैं

इस मौके पर जेडीयू के सीनियर नेता और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव कुछ भी बोलते रहते हैं. कभी पॉजिटिव बात नहीं करते हैं. सिर्फ निगेटिव ही बोलते हैं. तेजस्वी सिर्फ आरोप लगाने का काम करते हैं. उन्हें कानून और संविधान की जानकारी नहीं है. वहीं पूर्व मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आरजेडी पार्टी खुद हाई जैक हो गई है. तेजस्वी ने लालू को हाई जैक कर लिया है. लालू यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन सभी फैसले तेजस्वी लेते हैं.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन