ePaper

टेंपोचालकों ने किया परिचालन बंद

Updated at : 05 May 2017 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपोचालकों ने किया परिचालन बंद

अरवल ग्रामीण : जिला प्रशासन के द्वारा टेंपो चालकों के साथ दुर्व्यवहार करने व टेंपो को सड़क के किनारे न लगाने को लेकर जिला टेंपो संघ के चालकों ने गुरुवार को अपने टेंपो का दो बजे तक परिचालन नहीं किया. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रेस बयान जारी कर जिलाध्यक्ष […]

विज्ञापन

अरवल ग्रामीण : जिला प्रशासन के द्वारा टेंपो चालकों के साथ दुर्व्यवहार करने व टेंपो को सड़क के किनारे न लगाने को लेकर जिला टेंपो संघ के चालकों ने गुरुवार को अपने टेंपो का दो बजे तक परिचालन नहीं किया. इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रेस बयान जारी कर जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा टेंपो चालकों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता है.

इस कारण गुरुवार को अरवल, भदासी, करपी, इमामगंज, बैदराबाद के अलावा अन्य रूटों के टेंपो का परिचालन बंद कर जिला प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया. उनका कहना है कि अगर जिला प्रशासन के द्वारा टेंपो चालकों की समस्याओं का निदान नहीं किया जायेगा, तो बाध्य होकर आंदोलन करने पर मजबूर हो जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन