बाल विकास परियोजना कार्यालय समेत पांच दुकानों में चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2017 12:10 AM
विज्ञापन
थाना मुख्यालय के सटे गायत्री इंटर प्राइजेज से चोरी करपी(अरवल) : बंशी थाना मुख्यालय के निकट स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय समेत पांच दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति चुरा लिया. थाना मुख्यालय के सटे गायत्री इंटर प्राइजेज से 13000 रुपये नकद समेत 49 हजार के सामग्री चोरों ने […]
विज्ञापन
थाना मुख्यालय के सटे गायत्री इंटर प्राइजेज से चोरी
करपी(अरवल) : बंशी थाना मुख्यालय के निकट स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय समेत पांच दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति चुरा लिया. थाना मुख्यालय के सटे गायत्री इंटर प्राइजेज से 13000 रुपये नकद समेत 49 हजार के सामग्री चोरों ने चुरा लिया. इसके संचालक धनंजय शर्मा ने बताया कि हार्डवेयर की दुकान से 13 हजार नकद समेत 06 लाइनर पिस्टन, सीआर बैरिग, स्टेपलाइजर समेत 49 हजार रुपये की सामग्री चोरों ने चोरी कर ली.
पैक्स दुकानदार श्यामदेव शर्मा के दुकान से 20 हजार रुपये नकद समेत 62 हजार रुपये की चोरी हुई. कृष्ण मोहन विश्वकर्मा के विद्यार्थी पुस्तक भंडार से चोरों ने लगभग 5 हजार की सामग्री की चोरी की. हरी विश्वकर्मा के टेंट हाउस से दो डीजे मशीन समेत 50 हजार रुपये की चोरी चोरों ने की. इन सभी का घर बंशी गांव में है जो थाना मुख्यालय के पास दुकान खोल रखे थे. शुक्रवार की शाम दुकान बंद घर चले गये थे. शनिवार की सुबह घटना की जानकारी हुई. थाना मुख्यालय के निकट ही निजी मकान में चल रहे बाल विकास परियोजना कार्यालय का ताला तोड़ कर प्रिंटर लैपटॉप समेत 50 हजार रुपये की सामग्री चोरी कर ली गयी. इस संबंध में बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सौरभ सिन्हा समेत अन्य पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










