ePaper

एसडीपीओ को दी भावभीनी विदाई

Updated at : 05 Jan 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीपीओ को दी भावभीनी विदाई

अरवल : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार को जिले से स्थानांतरण को लेकर सदर थाना परिसर में स्थानीय पुलिस प्रशासन के तत्वावधान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को पुष्पहार व अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार […]

विज्ञापन

अरवल : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार को जिले से स्थानांतरण को लेकर सदर थाना परिसर में स्थानीय पुलिस प्रशासन के तत्वावधान में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को पुष्पहार व अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दी. विदाई समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र ने कहा कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर रह कर इन्होंने विकट परिस्थिति में भी बहुत ही सरल तरीके से कार्य कर लोगों का दिल जीतने का काम किया है.

ये अपने कार्य अवधि में अपने जिम्मेवारियों का निर्वहन भलीभांति से किया. वहीं इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि यहां के लोग विकट समस्याओं में सकारात्मक सोच के साथ सहयोग करते है. मैं कहीं भी रहूंगा यहां के लोगों का किया गया सहयोग नहीं भूलूंगा. इस अवसर पर पत्रकार संजय रंजन द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दिया गया. जबकि इस अवसर पर एसडीओ सत्येंद्र कुमार, डीएसओ अशोक कुमार त्रिपाठी मेजर कन्हैया कुमार, सदर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, रेड क्रास अध्यक्ष देवेंद्र कुमार के अलावा सभी थाना ओ पी अध्यक्ष के अलावे काफी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन