मोबाइल व इ बैंकिंग का करें प्रयोग
Updated at : 03 Jan 2017 11:58 PM (IST)
विज्ञापन

वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का हुआ आयोजन अरवल, ग्रामीण : जिले क्षेत्र के कलेर प्रखण्ड अंतर्गत टेरी गांव में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वावधान में नवजागरण सेवा संस्थान के द्वारा एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन पीएनबी के एफएलसी ओम प्रकाश केसरी एवं एमजीबी हृदयचक के […]
विज्ञापन
वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का हुआ आयोजन
अरवल, ग्रामीण : जिले क्षेत्र के कलेर प्रखण्ड अंतर्गत टेरी गांव में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वावधान में नवजागरण सेवा संस्थान के द्वारा एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन पीएनबी के एफएलसी ओम प्रकाश केसरी एवं एमजीबी हृदयचक के शाखा प्रबंधक दिवाकर कुमार ने संयुक्त रूप दीप जला कर किया. कार्यशाला में केसरी ने कहा कि सरकार द्वारा आम लोगों की सुविधा व लाभ के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलायी जा रही है. जिसका लाभ लोगों को उठाने का आह्वान किया गया है. इस दौरान कैशलेस, डिजिटल इंडिया, इ-बैंकिंग,
एवं मोबाइल बैंकिंग के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी. लोगों को मोबाइल बैंकिंग एवं इ बैंकिग का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. शाखा प्रबंधक ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए इनसे जुड़ कर लाभ लेने का आह्वान किया. भूमिहीन किसानों के लिए देयता समूह बनाकर रोजगार खड़ा करने का आह्वान किया गया. साथ ही लोगों को जल संचय के लिए आहर, पइन बचाने के लिए भी प्रेरित किया गया. कार्यशाला को राम अयोध्या सिंह, राजेश कुमार, विनोद कुमार के अलावा अन्य लोगों ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




