बिना कूपन नहीं मिलेगा राशन-केराेसिन

अरवल ग्रामीण : अनुमंडल पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल आपूर्ति की बैठक की गयी. इसमें कई प्रकार के आवश्यक निर्देश प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया. इस दौरान अमरा पंचायत के लाभुकों के द्वारा यह शिकायत की गयी थी कि उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसको लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी […]
अरवल ग्रामीण : अनुमंडल पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल आपूर्ति की बैठक की गयी. इसमें कई प्रकार के आवश्यक निर्देश प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया. इस दौरान अमरा पंचायत के लाभुकों के द्वारा यह शिकायत की गयी थी कि उन्हें राशन कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसको लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच कर उचित लाभार्थियों को द्वितीय राशन कार्ड का कूपन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
प्रत्येक माह के 12 तारीख को आपूर्ति संबंधी जन अदालत लगाने का भी निर्देश दिया गया ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का निबटारा समय से किया जा सके. वहीं महीने के 26-27 एवं 28 तारीख को खाद्यान्न दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया गया. उक्त तिथि को हर हाल में दुकानदारों को दुकान खुला रखने के साथ-साथ मूल्य तालिका लगाने के लिए अनिवार्य करने का निर्देश दिया गया. बगैर कूपन के किसी भी व्यक्ति को राशन- केराेसिन नहीं देने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




