ePaper

नोटबंदी से गरीबों की बढ़ी परेशानी

Updated at : 15 Dec 2016 5:04 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी से गरीबों की बढ़ी परेशानी

कलेर अरवल : पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जो नोटबंदी का निर्णय लिया गया उससे गरीबों की परेशानी बढ़ी है. उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हिच्छन बिगहा में कहीं. मालूम हो कि ग्राम हिच्छन बिगहा में लालू प्रसाद की बेटी रोहनी की शादी है. आज रोहनी के ससुर राव रणविजय सिंह की तीसरी […]

विज्ञापन

कलेर अरवल : पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जो नोटबंदी का निर्णय लिया गया उससे गरीबों की परेशानी बढ़ी है. उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हिच्छन बिगहा में कहीं. मालूम हो कि ग्राम हिच्छन बिगहा में लालू प्रसाद की बेटी रोहनी की शादी है. आज रोहनी के ससुर राव रणविजय सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनायी जा रही है. पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आगमन हुआ था. नोटबंदी के मुद्दे पर बात किये जाने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नोटबंदी गलत नहीं है

लेकिन इसकी व्यवस्था गलत है. बगैर पर्याप्त व्यवस्था के नोटबंदी का निर्णय सही नहीं था. देश की आबादी पैसे के लिए सड़कों पर है. दिन प्रतिदिन रुपये की समस्या विकराल रूप बनती जा रही है. दो हजार के नोट मिल रहे हैं तो मार्केट में उसके खुल्ले नहीं मिल रहे हैं. पांच सौ के नोट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है. लोग रुपये के लिए भागे भागे फिर रहे हैं. किसान खाद बीज लेने के लिए परेशान हैं. राजद विधायकों की बैठक आगामी 17 तारीख को बुलायी गयी है. जिसमें नोटबंदी के बाद उत्पन्न समस्याओं पर विचार किया जायेगा.

इसके पूर्व तेजस्वी यादव द्वारा रणविजय सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. इस अवसर पर अरवल विधायक रविंद्र सिंह, राजद जिलाध्यक्ष रामाशीष रंजन, कलेर राजद अध्यक्ष इमरान खां, अरवल राजद जिला उपाध्यक्ष झुना सिंह, राजद नेता डिम्पल यादव, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के दामाद अमरेश कुमार, बेटी रोहिनी आदि ने राव रणविजय सिंह के तैल चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन