नोट बदलने को परेशान रहे लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2016 12:07 AM
घोसी : भारत सरकार के आदेश के बाद पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों को बदलने की प्रक्रिया की जा रही है जिससे नोट बदलने को लेकर बैंकों में काफी भीड़ देखी गयी. ये लोग नोटों को बदलने के लिए स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में सुबह […]
घोसी : भारत सरकार के आदेश के बाद पांच सौ और एक हजार के पुराने नोटों को बदलने की प्रक्रिया की जा रही है जिससे नोट बदलने को लेकर बैंकों में काफी भीड़ देखी गयी. ये लोग नोटों को बदलने के लिए स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, मध्य बिहार ग्रामीण बैंक में सुबह से ही भीड़ जुटने लगी थी.
हालांकि घोसी के बैंकों में अलग से काउंटर तो नहीं पर बैंक के प्रबंधक खुद ही कुछ पैसे का लेन देन करते देखे गये. वहीं जिलाधिकारी के आदेश पर सभी बैंक में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती भी की गयी थी. ताकि लोगों के पैसा के लेन देन में किसी को कोई परेशानी न हो. वहीं सरकारी अफसर से लेकर अन्य लोग भी पैसा बदलते देखे गये. सभी बैंकों में लंबी लाइन देख लोगों के पसीने छूट रहे थे. कई लोग तो भीड़ देखकर वापस लौट भी गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










