ePaper

चित्रकला प्रतियोगिता में खुशबू अव्वल

Updated at : 12 Aug 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में खुशबू अव्वल

अरवल : हिमालयन रेसिडेंसियल स्कूल, उमैराबाद में कामेश्वर सिंह एजुकेशन सोसाइटी के द्वारा चित्र कला प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में वर्ग एक से लेकर वर्ग दशम तक के सभी बच्चों ने भाग लिया. इस दौरान विद्यालय के संचालक रंजीत कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुये बताया कि चित्र कला प्रतियोगिता से बच्चों में मानसिक […]

विज्ञापन

अरवल : हिमालयन रेसिडेंसियल स्कूल, उमैराबाद में कामेश्वर सिंह एजुकेशन सोसाइटी के द्वारा चित्र कला प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में वर्ग एक से लेकर वर्ग दशम तक के सभी बच्चों ने भाग लिया. इस दौरान विद्यालय के संचालक रंजीत कुमार सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुये बताया कि चित्र कला प्रतियोगिता से बच्चों में मानसिक विकास के साथ-साथ अन्य कई तरह की बुद्धि का विकास होता है. बच्चों को चित्रकला बनाने का सदैव प्रयास करते रहना चाहिए.

इन्होंने विद्यालय के ड्राइंग शिक्षक को कहा कि बच्चों को चित्रकला के बारे में भी अच्छी जानकारी देने का काम करें, ताकि विद्यालय के बच्चे अन्य स्थानों पर होनेवाली चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने नाम के साथ-साथ विद्यालय का नाम रोशन करे. इस प्रतियोगिता में खुशबू कुमारी वर्ग दशम प्रथम, प्रियंका कुमारी वर्ग दशम द्वितीय और वर्ग नवम की शयंका नाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षक चित्रकला अरविंद कुमार, बिट्टू कुमार, रंजीत कुमार, शिक्षिका सोनी कुमारी, जूली कुमारी के अलावा अन्य कर्मी उपस्थित थे.
शिक्षा में खेल का भी है बहुत बड़ा योगदान: एसडीएम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन