ग्रामसभा में स्वच्छता अभियान पर जोर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2016 12:37 AM
रतनी : प्रखंड क्षेत्र के उचिटा देवी स्थान के प्रांगन में ग्रामसभा का आयोजन कर स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. सभा में बीडीओ मुकेश कुमार, जीविका सहायक राजेश कुमार, मुखिया राजमहली देवी उपस्थित थे. बीडीओ ने लोगों को अपने-अपने घरों में शौचालय बनाने के लिए जागरूक किया. बीडीआे ने कहा कि […]
रतनी : प्रखंड क्षेत्र के उचिटा देवी स्थान के प्रांगन में ग्रामसभा का आयोजन कर स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. सभा में बीडीओ मुकेश कुमार, जीविका सहायक राजेश कुमार, मुखिया राजमहली देवी उपस्थित थे. बीडीओ ने लोगों को अपने-अपने घरों में शौचालय बनाने के लिए जागरूक किया.
बीडीआे ने कहा कि खुले में शौच करने से विभिन्न प्रकार की बीमारियां होती हैं. अत: खुले में शौच न करें. शौचालय निर्माण के लिए सरकार द्वारा राशि दी जा रही है. बीडीओ ने यह भी कहा कि इस पंचायत को चयनित किया गया है. इसलिए जो वार्ड सबसे पहले शत -प्रतिशत शौचालय का निर्माण करा लेगा उस वार्ड को पुरस्कृत किया जायेगा. इस दौरान बीडीओ ने पंचायत से संचालित होने वाली विकास के विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










