रोहाई, परियारी व कोचहसा पंचायतों का परिणाम घोषित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2016 6:23 AM
करपी (अरवल) : प्रखंड में चल रहे पंचायत चुनाव की मतगणना के तीसरे दिन रोहाई परियारी एवं कोचहसा पंचायत का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया. ग्राम पंचायत रोहाई से अभिषेक रंजन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय यादव को 719 मतों से हरा कर मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुए. अभिषेक रंजन को जहां 1894 मत […]
करपी (अरवल) : प्रखंड में चल रहे पंचायत चुनाव की मतगणना के तीसरे दिन रोहाई परियारी एवं कोचहसा पंचायत का चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया. ग्राम पंचायत रोहाई से अभिषेक रंजन अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विजय यादव को 719 मतों से हरा कर मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुए. अभिषेक रंजन को जहां 1894 मत प्राप्त हुए वहीं विजय यादव को 1175 मत मिले. वहीं सुबोध कुमार तीसरे स्थान पर रहे.
ग्राम पंचायत कोचहसा से मुखिया पद के लिए पचिया देवी 386 मतों से निर्वाचित घोषित की गयीं. ग्राम पंचायत परियारी से मुखिया पद पर हेमंती देवी 2832 मतों से विजय हासिल की. सरपंच पद के लिए मालती देवी निर्वाचित घोषित की गयीं. पंचायत समिति पद के लिए निमल देवी 450 मतों से विजय घोषित की गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










