ePaper

अरवल नप के चेयरमैन का चुनाव आज

Updated at : 16 May 2016 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
अरवल नप के चेयरमैन का चुनाव आज

अरवल (ग्रामीण) : नगर पर्षद के मुख्य एवं उपमुख्य पार्षद का चुनाव सोमवार को होगा. चुनाव पूर्व सभी निर्वाचित सदस्यों को समाहरणालय सभा कक्ष में शपथ ग्रहण कराया जायेगा. चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण एवं चुनाव को […]

विज्ञापन

अरवल (ग्रामीण) : नगर पर्षद के मुख्य एवं उपमुख्य पार्षद का चुनाव सोमवार को होगा. चुनाव पूर्व सभी निर्वाचित सदस्यों को समाहरणालय सभा कक्ष में शपथ ग्रहण कराया जायेगा. चुनाव को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण एवं चुनाव को लेकर डीएसओ अशोक कुमार त्रिपाठी को प्रतिनियुक्त किया गया है. उन्होंने बताया कि 11 बजे से 11.30 बजे तक निर्वाचित को शपथ ग्रहण कराया जायेगा.

शपथ ग्रहण के बाद 11.45 बजे दोनों पदों के निर्वाचन संबंधी जानकारी दी जायेगी. 11.45 से 12 बजे तक नाम निर्देशन तथा 12.20 मिनट तक नाम निर्देशन की संवीक्षा की जायेगी. उन्होंने बताया कि 12.40 मिनट तक मतपत्रों की तैयारी की जायेगी एवं 12.41 बजे से 1.15 मिनट तक मतदान कराया जायेगा. 1.30 मिनट तक मतगणना कार्य के बाद 1.45 मिनट पर परिणाम की घोषणा की जायेगी. घोषणा के बाद मुख्य पार्षद को शपथ ग्रहण कराया जायेगा. उन्होंने बताया कि उपमुख्य पार्षद को 4.45 बजे शपथ ग्रहण कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन