गांधी मैदान में होगा मुख्य समारोह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2013 2:52 AM
* स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी अरवल(ग्रामीण) : स्वतंत्रता दिवस समारोह अरवल सहित विभिन्न जगहों पर मनाया जायेगा. सबसे पहले अरवल प्रखंड परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानियों के शिलालेख एवं डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण 8:40 बजे, मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान पुलिस अधीक्षक का आगमन 8:50 बजे, मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में जिला […]
* स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी
अरवल(ग्रामीण) : स्वतंत्रता दिवस समारोह अरवल सहित विभिन्न जगहों पर मनाया जायेगा. सबसे पहले अरवल प्रखंड परिसर स्थित स्वतंत्रता सेनानियों के शिलालेख एवं डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण 8:40 बजे, मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान पुलिस अधीक्षक का आगमन 8:50 बजे, मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में जिला दंडाधिकारी का आगमन एवं पुलिस बल का निरीक्षण 8:55 बजे, मुख्य झंडोत्तोलन समारोह गांधी मैदान में 9 बजे पूर्वाह्न् होगा.
इसी तरह समाहरणालय पर 9:45 बजे , सिविल सजर्न कार्यालय पर 9:55 बजे, अनुमंडल कार्यालय में 10:05 बजे, नगर पर्षद में 10:15 बजे, जिला बार एसोसिएशन में 10:35 बजे, पुलिस लाइन में 10:55 बजे, जिला पशु पालन कार्यालय में 11:20 बजे एवं जवाहर नवोदय विद्यालय अरवल में 11:30 बजे झंडोत्तोलन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाजारों में तिरंगा झंडों की बिक्री हुई. बाजारों में कपड़ा का तिरंगा 75 से 80 रुपया में बिकी, वहीं प्लास्टिक व कागज का तिरंगा 5 से 10 रुपये में बेचे जा रहे हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










