ePaper

सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से मरीज परेशान

Updated at : 15 Aug 2013 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने से मरीज परेशान

अरवल(नगर) : सदर अस्पताल में पिछले 11 महीनों से अल्ट्रासाउंड को जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा भुगतान नहीं करने से अल्ट्रासाउंड के संचालक सुधीर कुमार ने बंद करने की धमकी दी है. मालूम हो कि अल्ट्रासाउंड के संचालक सुधीर कुमार ने बताया कि भुगतान के लिए सिविल सजर्न, जिला पदाधिकारी सहित वरीय कई अधिकारी से गुहार […]

विज्ञापन

अरवल(नगर) : सदर अस्पताल में पिछले 11 महीनों से अल्ट्रासाउंड को जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा भुगतान नहीं करने से अल्ट्रासाउंड के संचालक सुधीर कुमार ने बंद करने की धमकी दी है. मालूम हो कि अल्ट्रासाउंड के संचालक सुधीर कुमार ने बताया कि भुगतान के लिए सिविल सजर्न, जिला पदाधिकारी सहित वरीय कई अधिकारी से गुहार लगायी है, लेकिन आज तक भुगतान नहीं हो पाया.

सदर अस्पताल में जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा निविदा आमंत्रित किया गया था. निविदा में कई लोगों ने भाग लिया, लेकिन निविदा मेरे पक्ष में खुला. कार्य प्रारंभ करने के लिए एकरारनामा के समय यह तय हुआ था कि भुगतान नियमित समय पर होगा. रहरह कर भुगतान नहीं होने पर अल्ट्रासाउंड बंद हो जाता है. यही हालात एक्सरे मशीन की है. भुगतान के अभाव में सदर अस्पताल में एक्सरे मशीन बंद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन