शरारती तत्वों ने डाला चापाकल में जहर

वंशी (अरवल) : मध्याह्न् भोजन खाने से बीमार पड़ रहे बच्चों का मामला अभी थमा भी नहीं कि चापाकल में जहर डाल देने का सिलसिला शुरू हो गया. शनिवार की रात्रि में शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के महावीरगंज गांव के राधेराज वंशी के घर के सामने लगाये गये चापाकल में किसी शरारती तत्वों ने जहर […]
वंशी (अरवल) : मध्याह्न् भोजन खाने से बीमार पड़ रहे बच्चों का मामला अभी थमा भी नहीं कि चापाकल में जहर डाल देने का सिलसिला शुरू हो गया. शनिवार की रात्रि में शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के महावीरगंज गांव के राधेराज वंशी के घर के सामने लगाये गये चापाकल में किसी शरारती तत्वों ने जहर डाल दिया.
संयोग अच्छा रहा कि ग्रामीणों ने जब सुबह चापाकल चलाया, तो चापाकल से सफेद दूध जैसा पानी गिरने लगा. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना शहर तेलपा ओपी को दी. सूचना मिलते ही शहर तेलपा ओपी प्रभारी ने महावीरगंज गांव पहुंच कर चापाकल को सील कर चौकीदार को वहां पर ड्यूटी पर लगा दिया है ताकि कोई भी व्यक्ति चापाकल से पानी नहीं पीये तथा संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




