ePaper

स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने को लेकर बैठक

Updated at : 31 Jul 2013 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने को लेकर बैठक

अरवल(ग्रामीण) : स्थापना दिवस को सफल बनाने हेतु डीडीसी भुनेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय कक्ष में बैठक हुई. बैठक के दौरान जिला अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा निर्देश एवं टास्क को हर हाल में पालन करने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान उन्होंने सभी बीडीओ को प्रखंड […]

विज्ञापन

अरवल(ग्रामीण) : स्थापना दिवस को सफल बनाने हेतु डीडीसी भुनेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय कक्ष में बैठक हुई. बैठक के दौरान जिला अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा निर्देश एवं टास्क को हर हाल में पालन करने के लिए सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया.

बैठक के दौरान उन्होंने सभी बीडीओ को प्रखंड स्तर पर राजकीयकृत विद्यालय के छात्रछात्राओं से प्रतियोगिता करने के लिए निर्देश दिया. उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिया कि अपनेअपने क्षेत्रों में स्थापना दिवस की सफलता हेतु प्रतियोगिता की तैयारी में लग जाएं. स्थापना दिवस पर प्रभातफेरी, साइकिल रेस, कबड्डी, विकास दौड़ जागरूकता रैली एवं स्कूली छात्रछात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत आयोजन करने का निर्देश दिया गया.

उन्होंने सभी प्रखंड स्तर भवनों को रंगरोहन कर सुसज्जित करने का निर्देश भी दिया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा. सभी पदाधिकारियों को प्रतिभा में भाग लेनेवाले छात्रछात्राओं की पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया गया. इस मौके पर सभी बीडीओ, एसडीओ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ऋचा कमाल,जिला पंचायती पदाधिकारी राम कुमार पोद्दार सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन