अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

* लूटी गयी मोटरसाइकिल बरामद कुर्था : मानिकपुर ओपी क्षेत्र के बिथरा रोड से बुधवार की दोपहर लूटी गयी मोटरसाइकिल को पुलिस ने महज एक घंटे के अंदर बरामद कर लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजेपुर गांव निवासी सुजीत चौधरी अपनी नयी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुर्था से अपने घर जा […]
* लूटी गयी मोटरसाइकिल बरामद
कुर्था : मानिकपुर ओपी क्षेत्र के बिथरा रोड से बुधवार की दोपहर लूटी गयी मोटरसाइकिल को पुलिस ने महज एक घंटे के अंदर बरामद कर लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजेपुर गांव निवासी सुजीत चौधरी अपनी नयी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुर्था से अपने घर जा रहा था. तभी राजेपुर मोड़ के समीप तीन अज्ञात वाहन लुटेरों ने पिस्टल का भय दिखा कर उक्त युवक से मोटरसाइकिल लूट ली. सुजीत ने इसकी सूचना तुरंत मानिकपुर ओपी जाकर पुलिस को दी. पुलिस ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गश्ती में निकले पुलिस गाड़ी को सूचना दी.
पुलिस की गश्ती गाड़ी ने ओपी से मिली सूचना के आधार पर बिथरा गांव में छापेमारी की. जहां से पुलिस ने लूट की घटना में शामिल पिंटू कुमार को देसी कट्टा तथा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.
पिंटू ने पुलिस को बताया कि लूटी गयी मोटरसाइकिल तथा लूट में शामिल दो अन्य कन्हैया कुमार तथा सौरभ कुमार कोच थाने के सरवहदा गांव में छिपे हैं. पुलिस तुरंत सरवहदा पहुंच मोटरसाइकिल तथा दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व ओपी अध्यक्ष पवन कुमार तथा पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




