30 बेरोजगारों को दिया गया प्रशिक्षण

अरवल (ग्रामीण) : पीएनबी ( ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा जिले में छह दिवसीय मुरगीपालन के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से 30 बेरोजगारों में प्रशिक्षण के लिए भाग लिया. प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया और इस व्यवसाय के बारे में सभी बातें […]
अरवल (ग्रामीण) : पीएनबी ( ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा जिले में छह दिवसीय मुरगीपालन के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से 30 बेरोजगारों में प्रशिक्षण के लिए भाग लिया.
प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया और इस व्यवसाय के बारे में सभी बातें बतायी गयीं. संकाय सदस्य अभिजीत कुमार द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को इसका सारी लाभ उठाने की बात कही गयी. उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को इसका लाभ उठा कर अपनी आय में वृद्धि करने की बात कही गयी. इस शिविर में निदेशक एसके सिन्हा द्वारा सभी प्रशिक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस व्यवसाय लगा कर लाभ उठाने की बात कही.
उन्होंने प्रशिक्षु को प्रमाणपत्र भी दिया और कहा कि अगर किसी भी प्रकार की कठिनाई हो, तो इसकी सूचना हमें दें हम आपकी हर संभव सहयोग करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




