30 हजार नये सदस्य बनाये जायेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:54 PM
* राष्ट्रीय लोसपा पार्टी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णयअरवल (सदर) : स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की जिला इकाई की बैठक पार्टी के जिला अध्यक्ष सुबाष चंद्र यादव की अध्यक्षता आयोजित हुई. बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश सचिव पप्पू वर्मा ने किया. इसमें मुख्य रूप से पार्टी को […]
* राष्ट्रीय लोसपा पार्टी की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय
अरवल (सदर) : स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की जिला इकाई की बैठक पार्टी के जिला अध्यक्ष सुबाष चंद्र यादव की अध्यक्षता आयोजित हुई. बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश सचिव पप्पू वर्मा ने किया. इसमें मुख्य रूप से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.
सदस्यता अभियान के तहत 30 जुलाई तक 30 हजार नये सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान पार्टी द्वारा अक्तूबर माह में राजगीर में आयोजित होनेवाले शिविर में जिले से हजारों कार्यकर्ताओं और नेताओं के शामिल होने के लिए अभी से ही इसकी तैयारी में जुट जाने को निर्णय लिया गया.
इस दौरान पार्टी के द्वारा आयोजित प्रमंडलीय रैली की सफलता पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. बैठक में सुबोध यादव, संतोष पासवान, धीरू कुशवाहा, मनीष कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










