ePaper

हंसराज बाग मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना

Updated at : 22 Aug 2018 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
हंसराज बाग मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना

करपी (अरवल) : स्थानीय थाना क्षेत्र के करपी-इमामगंज पथ पर हंसराज बाग मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में मंगा बिगहा निवासी 32 वर्षीय युवक रणविजय यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसी गांव के 30 वर्षीय युवक सूबा लाल यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना पर पहुंचे करपी […]

विज्ञापन

करपी (अरवल) : स्थानीय थाना क्षेत्र के करपी-इमामगंज पथ पर हंसराज बाग मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में मंगा बिगहा निवासी 32 वर्षीय युवक रणविजय यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि उसी गांव के 30 वर्षीय युवक सूबा लाल यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की सूचना पर पहुंचे करपी थाने के दारोगा सत्येंद्र सिंह ने जख्मी को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद सदर अस्पताल अरवल रेफर कर दिया गया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इमामगंज की ओर से मोपेड बाइक पर दोनों बैठकर तेजी से करपी की ओर आ रहे थे.

रणविजय यादव गाड़ी चला रहा था, जबकि सूबा लाल यादव पीछे बैठा था. गाड़ी इतनी तेज गति से आ रही थी कि मोड़ के निकट असंतुलित होकर सड़क के किनारे खड़े ताड़ के पेड़ से सीधे टकरा गयी. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि गाड़ी चला रहा युवक रणविजय ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन