ePaper

वैज्ञानिक तरीके से खेती कर किसान उठाएं लाभ

Updated at : 12 Jun 2018 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
वैज्ञानिक तरीके से खेती कर किसान उठाएं लाभ

करपी (अरवल) : प्रखंड क्षेत्र की नरगा पंचायत के नादी ग्राम में किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया सुधीर कुमार ने की. उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रीनिवास सिन्हा ने कहा कि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अधिक लाभ कमाएं. सरकार किसानों को लिए कृषि आधारित कई […]

विज्ञापन

करपी (अरवल) : प्रखंड क्षेत्र की नरगा पंचायत के नादी ग्राम में किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुखिया सुधीर कुमार ने की. उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्रीनिवास सिन्हा ने कहा कि किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती कर अधिक लाभ कमाएं. सरकार किसानों को लिए कृषि आधारित कई योजनाएं चला रही है.

उन योजनाओं का किसान लाभ प्राप्त करें. कृषि यांत्रिकरण, श्री विधि से खेती, बीज ग्राम योजना, समूह गठन कर खेती, जैविक खेती, मछली पालन के संबंध में विस्तृत जानकारी पदाधिकारियों ने किसानों को दी गयी. एसएमएस अतुलेश कुमार ने जैविक खेती प्रोत्साहन के तहत वर्मी कंपोस्ट वेड इकाई निर्माण, कृषि यांत्रिकरण के संबंध में जानकारी दी.

चौपाल में एसएमएस अशोक कुमार, शैलेश कुमार, किसान सलाहकार रंजीत कुमार भारती, शैलेश कुमार, अमित कुमार गौतम, मंजय कुमार, सुमित कुमार, दीपक कुमार, किसान देवी दयाल सिंह, धर्मदेव सिंह, सूर्यनंद सिंह, राजू कुमार, संतोष पटेल समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन