Arwal News : नल-जल योजना ठप होने से 150 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे, ग्रामीणों में नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
Arwal News

खराब टंकी की तस्वीर

Arwal News : नल-जल योजना ठप होने से 150 परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे, ग्रामीणों में नाराजगी

विज्ञापन

Arwal News (निशिकांत) : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रो में हर घर नल का जल के लिए पाइप लाईन बिछाकर नल लगाया गया. हर घर नल का जल योजना अंतर्गत लगाए गए नल जल से कई वार्डों में लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. अइयारा पंचायत के वार्ड संख्या 11 रामपुर ग्राम वासियों को पानी नहीं मिल रहा है. करीब 150 परिवार पिछले 6 महीनों से नल जल के पानी से वंचित हैं भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए चापाकल पर निर्भर रहना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से नल जल के बोरिंग का मोटर खराब पड़ा है. नल जल बाधित रहने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं ग्राम वासी कुंदन कुमार, भूटाली सिंह बताया कि मोटर जलने की सूचना कई बार विभाग को दी जा चुकी है. विभाग से अधिकारी आये भी थे एक महीना पहले. लेकिन अभी तक बना नहीं.

भीषण गर्मी के कारण चापाकल से पानी कम निकाल रहा

भीषण गर्मी में अब घरों के चापाकल से पानी कम निकल रहा है. आने वाले दस से पंद्रह दिनों में भू जल स्तर और निचे चला जायेगा. उसके बाद ग्राम वासियो को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. विभाग के कार्यपालक अभियंता अभिरंजन ने पूछने पर कहा कि खराब पड़े नल-जल अगर ठीक करने लायक रहेगा तब उसे ठीक कर दिया जायेगा.

Also Read : Buxar News : पिता को खोने के बाद नहीं मानी हार, डुमरांव के मनीष बने जीएसटी इंस्पेक्टर

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन