अरवल में रिजल्ट सुनते ही छात्रा को आया हार्ट अटैक, गयी जान

कुर्था अरवल : थाना क्षेत्र के मोतेपुर बाजार स्थित सबलकसराय निवासी सह पिंजरावां पंचायत के पूर्व सरपंच कमलेश कुमार की पुत्री पिंकी कुमारी को इंटर के रिजल्ट सुनते ही हार्ट अटैक से मौत हो गयी. बिहार बोर्ड द्वारा बुधवार को इंटर का रिजल्ट घोषित किया गया था. पिंकी का भाई सूरज ने अपनी बहन को […]
कुर्था अरवल : थाना क्षेत्र के मोतेपुर बाजार स्थित सबलकसराय निवासी सह पिंजरावां पंचायत के पूर्व सरपंच कमलेश कुमार की पुत्री पिंकी कुमारी को इंटर के रिजल्ट सुनते ही हार्ट अटैक से मौत हो गयी. बिहार बोर्ड द्वारा बुधवार को इंटर का रिजल्ट घोषित किया गया था. पिंकी का भाई सूरज ने अपनी बहन को जब इंटर रिजल्ट के बारे में जानकारी दी और बताया कि वह फेल हो गयी है. यह सुनते ही पिंकी गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी जान चली गयी. बताया जाता है कि पिंकी ने पिछले वर्ष भी इंटर की परीक्षा दी थी,
जिसमें वह फेल हो गयी थी. इस वर्ष दोबारा वह इंटर की परीक्षा में शामिल हुई थी, लेकिन इस बार भी उसे सफलता नहीं मिली. फेल की सूचना मिलते ही वह अचेत हो गयी और उसकी जान चली गयी. मृतका जगदेव काॅलेज की छात्रा थी और उसने फतेहपुर संडा काॅलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर इंटर की परीक्षा दी थी. बताया जाता है कि मृतका की शादी एक माह पूर्व ही जहानाबाद में तय हुई थी. वर्ष 2019 के फरवरी में शादी होनी थी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




