मलमास मेले से लौट रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
Updated at : 06 Jun 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

लूना बाइक पर सवार होकर युवक लौट रहे थे अपने घर ठोकर मारकर ट्रक को भगा ले गया चालक अरवल : सदर थाना क्षेत्र के मधुवन के समीप मंगलवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गयी. तीनों युवक मधुश्रवां स्थित मलमास मेला देख लूना बाइक पर सवार होकर अरवल की […]
विज्ञापन
लूना बाइक पर सवार होकर युवक लौट रहे थे अपने घर
ठोकर मारकर ट्रक को भगा ले गया चालक
अरवल : सदर थाना क्षेत्र के मधुवन के समीप मंगलवार की शाम हुई सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की जान चली गयी. तीनों युवक मधुश्रवां स्थित मलमास मेला देख लूना बाइक पर सवार होकर अरवल की ओर आ रहे थे. इसी दौरान एनएच 139 पर मधुवन में बने टाटा मोटर्स एजेंसी के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवकों को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही तीनों की मौत हो गयी. मृतकों में रामपुर-चौरम थाना क्षेत्र के चौहर गांव निवासी राम कुमार ठाकुर उर्फ लुटन का पुत्र प्रेम कुमार (26 वर्ष), सुरेंद्र महतो का पुत्र शंकर कुमार (22 वर्ष) तथा दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई निवासी सुरेंद्र महतो का पुत्र सोनु कुमार (20 वर्ष) शामिल है. घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया.
घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी किरण सिंह, डीएसपी शैलेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष रंजीत वत्स, बीडीओ अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे तथा आक्रोशित लोगों को शांत कराया. हालांकि इस दौरान अधिकारियों को स्थानीय लोगों तथा परिजनों के भला-बुरा भी सुनना पड़ा, लेकिन अधिकारियों ने धैर्य का परिचय देते हुए लोगों की बातें सुनकर भी अनसुना करते हुए उन्हें समझाने में जुटे रहे. लोगों को शांत कराने के बाद तीनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इधर घटना की जानकारी जब मृतकों के गांव वाले को हुई तो गांव में सन्नाटा पसर गया.
आक्रोशित लोग कर रहे थे ब्रेकर बनाने की मांग
घटना के बाद आक्रोशित लोग जिला प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे थे. लोगों का कहना था कि एनएच 139 पर ट्रक काफी तेज रफ्तार में दौड़ते हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं. विशेषकर मधुवन में तो हमेशा ही सड़क दुर्घटना होती है, जिसमें राहगीरों की जान चली जाती है. आक्रोशित लोग मधुवन में स्पीड ब्रेकर बनाने तथा परिवहन विभाग से तेज गति में ट्रक चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि अगर मधुवन में सड़क पर ब्रेकर बनाया जाता है तो काफी हद तक दुर्घटनाओं पर रोक लगेगा. वहीं तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले तथा परिवहन नियमों को तोड़ने वाले चालकों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




