अवैध निकासी के दो आरोपितों की संपत्ति कुर्क
Updated at : 26 May 2018 3:42 AM (IST)
विज्ञापन

बैंक मैनेजर के हत्या मामले में पुलिस ने तेज की तफ्तीश करपी/केलर (अरवल) : शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के बेलखरा निवासी पिंकी देवी एवं राहुल कुमार के घर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस द्वारा कुर्की-जब्ती की गयी. कुर्था अंचल के पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपित के लगातार फरार रहने पर कोर्ट […]
विज्ञापन
बैंक मैनेजर के हत्या मामले में पुलिस ने तेज की तफ्तीश
करपी/केलर (अरवल) : शहर तेलपा ओपी क्षेत्र के बेलखरा निवासी पिंकी देवी एवं राहुल कुमार के घर न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस द्वारा कुर्की-जब्ती की गयी. कुर्था अंचल के पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपित के लगातार फरार रहने पर कोर्ट द्वारा कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया था. इसी के आलोक में पुलिस ने शुक्रवार को मेहंदिया थाना कांड संख्या 54/17 के अभियुक्त पिंकी देवी एवं राहुल कुमार की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की. विदित हो कि बैंक ऑफ बड़ौदा अरवल द्वारा संचालित ग्राहक सेवा केंद्र उसरी एवं मेहंदिया में संचालक द्वारा इंदिरा आवास योजना के लाभुकों का फर्जी अंगूठे का निशान लगाकर लगभग आठ लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली थी, जिसकी प्राथमिकी मेहंदिया थाने में दर्ज की गयी थी.
कुर्था अंचल के पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में मेहंदिया के प्रभारी थाना अध्यक्ष मतेंद्र कुमार, करपी थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार, शहर तेलपा ओपी अध्यक्ष अनिल कुमार ने आरोपितों के घर की कुर्की-जब्ती की. गौरतलब हो कि बेलखारा निवासी दीपक शर्मा बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी उसरी एवं महेंदिया में लिये हुए थे, जिसके माध्यम से इंदिरा आवास के करीब आठ लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी थी. कलेर के बीडीओ चंद्रमोहन द्वारा मेहंदिया थाने में कांड अंकित कराया गया था. बीडीओ ने प्राथमिकी में केवल दीपक शर्मा का नाम दिया था, लेकिन अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के बाद पुलिस ने दीपक शर्मा की पत्नी पिंकी देवी व भाई राहुल कुमार को भी आरोपित बनाया था. प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ ही दिनों बाद मेहंदिया थाने की पुलिस ने दीपक शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लेकिन, राहुल कुमार व पिंकी देवी फरार चल रहे थे. थक-हार कर पुलिस ने इनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.
बैंक मैनेजर हत्याकांड में दीपक शर्मा पर पुलिस की दबिश बढ़ी
बीते सोमवार के दिन अरवल स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर आलोक चंद्रा की हत्या के बाद बेलखारा निवासी दीपक शर्मा के विरुद्ध पुलिस ने दबिश बढ़ा दी है. शुक्रवार को कुर्की-जब्ती की जो कार्रवाई की गयी उसे मैनेजर हत्याकांड से ही जोड़ा जा रहा है. गौरतलब हो कि दीपक शर्मा मेहंदिया एवं उसरी में बैंक ऑफ बड़ौदा की फ्रेंचाइजी चलाता था. इन्हीं फ्रेंचाइजी के माध्यम से इंदिरा आवास की करीब आठ लाख की राशि का गबन का मामला प्रकाश में आया था. इसके बाद मेहंदिया थाने में तत्कालीन बीडीओ चंद्रमोहन द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी और दीपक शर्मा जेल भी गया था.
लोग बताते हैं कि दीपक शर्मा पर प्राथमिकी दर्ज होने एवं उसके जेल जाने के बाद भी शाखा प्रबंधक आलोक चंद्रा के साथ तनाव बना हुआ था. यही कारण है कि आलोक चंद्रा की हत्या में पुलिस दीपक शर्मा का हाथ मान रही है. अरवल पुलिस कप्तान उमा शंकर प्रसाद ने बताया कि दीपक शर्मा का बेल निरस्त कराने के लिए न्यायालय को पत्र भेजा गया है, ताकि उससे पूछताछ की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




