नारायणपुर के राजमिस्त्री की मेन गांव में मौत

मखदुमपुर : रतनी प्रखंड के नारायणपुर निवासी राजमिस्त्री शैलेश पंडित उर्फ शर्माजी की मौत बेलागंज प्रखंड के मुखिया मनोज कुमार के घर प्लास्टर करने के दौरान भाड़े से गिरने से हो गयी. जानकारी के अनुसार, रतनी प्रखंड के नारायणपुर निवासी आदित्य पंडित का पुत्र शैलेश पंडित पास के गांव के ठेकेदार अरविंद बिंद की ठेकेदारी […]
मखदुमपुर : रतनी प्रखंड के नारायणपुर निवासी राजमिस्त्री शैलेश पंडित उर्फ शर्माजी की मौत बेलागंज प्रखंड के मुखिया मनोज कुमार के घर प्लास्टर करने के दौरान भाड़े से गिरने से हो गयी. जानकारी के अनुसार, रतनी प्रखंड के नारायणपुर निवासी आदित्य पंडित का पुत्र शैलेश पंडित पास के गांव के ठेकेदार अरविंद बिंद की ठेकेदारी में बेलागंज प्रखंड के मेन गांव के मुखिया मनोज कुमार के घर प्लास्टर का काम कर रहा था. तभी पैर फिसल जाने से वह गिर कर जख्मी हो गया. मुखिया की पहल पर घायल राजमिस्त्री को पाईबिगहा लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर देख रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गया.
शव का पोस्मार्टम गया स्थित अस्पताल में कराया गया. मौत की सूचना मिलते ही नारायणपुर गांव में कोहराम मच गया. मृतक की पत्नी सिम्पू देवी, बेटा नवीन, छोटू समेत पूरे परिवार के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया है. मृतक के चाचा दीपन पंडित, मितन पंडित, भाई सुदर्शन पंडित, बहादुर पंडित का भी रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के बाबा रामाश्रय पंडित ने बिलखते हुए बताया कि ‘जायके हमरा हल आउ भगवान ले लेलन ओकरा…’ उन्होंने बताया कि मृतक के तीन बच्चे हैं. सबसे बड़ी बेटी है और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




