मुख्यमंत्री के कार्यों को जन जन तक पहुंचायेगा जदयू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2018 4:29 AM
अरवल : युवा जदयू की बैठक जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई . बैठक के बाद युवा जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 26 मई को जिला युवा कार्यकारिणी की बैठक के बाद जिला कमेटी की घोषणा की जायेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को पार्टी जन -जन तक पहुंचायेगी. […]
अरवल : युवा जदयू की बैठक जिला अध्यक्ष रामकिशोर वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई . बैठक के बाद युवा जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 26 मई को जिला युवा कार्यकारिणी की बैठक के बाद जिला कमेटी की घोषणा की जायेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को पार्टी जन -जन तक पहुंचायेगी. मुख्यमंत्री ने समाज सुधार की दिशा में जो कदम उठाये हैं, उसकी प्रशंसा हर जगह हो रही है. चाहे शराबबंदी हो, या बाल विवाह दहेज प्रथा उन्मूलन की. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सात निश्चय योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए हर घर नल का जल और हर घर पक्की नाली -गली का कार्य जिलों में चल रहा है
जिसको सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पार्टी के कार्यकर्ता पूरा सहयोग करेंगे . उन्होंने कहा कि 5 जून को पटना के बापू सभागार में आयोजित युवा संकल्प सम्मेलन की तैयारी जोर शोर से हो रही है. जिले से भी काफी संख्या में यहां के युवा भाग लेंगे. बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलेंदर कुमार, अनिल वर्मा मुकेश वर्मा, अभय सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










