ePaper

महिला को सूमो ने रौंदा, गयी जान

Updated at : 20 Apr 2018 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
महिला को सूमो ने रौंदा, गयी जान

विरोध में ग्रामीणों ने घंटों जाम की सड़क थानाध्यक्ष के काफी समझाने पर हटाया जाम अरवल : नगर थाने के सकरी गांव निवासी रामनाथ रजक की पत्नी शारदा देवी (52 वर्ष) एनएच 139 पार कर रही थी. इसी दौरान पालीगंज की तरफ से औरंगाबाद जा रहे सूमो ने रौंद दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर […]

विज्ञापन

विरोध में ग्रामीणों ने घंटों जाम की सड़क

थानाध्यक्ष के काफी समझाने पर हटाया जाम
अरवल : नगर थाने के सकरी गांव निवासी रामनाथ रजक की पत्नी शारदा देवी (52 वर्ष) एनएच 139 पार कर रही थी. इसी दौरान पालीगंज की तरफ से औरंगाबाद जा रहे सूमो ने रौंद दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 139 को घंटों जाम कर दिया. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रंजीत वत्स द्वारा काफी समझाने -बुझाने के बाद ग्रामीण मानें और यातायात को बहाल किया गया . उसके बाद मृतक के शव को सदर अस्पताल अरवल लाया गया.
अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. इस दुर्घटना की खबर पाकर सदर अस्पताल पहुंचे प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत परिजनों को 20 हजार का चेक दिया. वहीं, मुखिया द्वारा कबीर अंत्येष्टि के तहत तीन हजार नकद दिया गया. घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी सहित भागने में सफल रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन