ePaper

आक्रोश. कलेर थाने की हाजत में युवक की मौत पर बवाल

Updated at : 22 Mar 2018 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
आक्रोश. कलेर थाने की हाजत में युवक की मौत पर बवाल

थाना व जीप में लगायी आग लोगों ने पिटाई कर मार डालने का लगाया आरोप कलेर (अरवल) : ट्रक को अगवा किये जाने के मामले में गिरफ्तार युवक की कलेर थाना हाजत में मौत के बाद बुधवार को जमकर बवाल मचा. आक्रोशित भीड़ ने थाने पर पथराव किया और थाने में आग लगा दी. थाने […]

विज्ञापन

थाना व जीप में लगायी आग

लोगों ने पिटाई कर मार डालने का लगाया आरोप
कलेर (अरवल) : ट्रक को अगवा किये जाने के मामले में गिरफ्तार युवक की कलेर थाना हाजत में मौत के बाद बुधवार को जमकर बवाल मचा. आक्रोशित भीड़ ने थाने पर पथराव किया और थाने में आग लगा दी. थाने के पास खड़ी पुलिस जीप को भी भीड़ ने फूंक डाला. इसके बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. लोग हाजत में पीट कर युवक को मार डालने का आरोप पुलिस पर लगा रहे थे. डीएम और एसपी के द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हुआ. वरीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कलेर के थानाप्रभारी ऋतुराज को निलंबित कर दिया है. घटना की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है.
मंगलवार की देर रात कलेर थाने की पुलिस ने ट्रक का अपहरण करने के मामले में ठाकुर बिगहा गांव निवासी बबन साव को हिरासत में लिया था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी. पुलिस के अनुसार उसने अपना अपराध कबूल लिया था. इसके बाद देर रात हाजत में ही उसकी मौत हो गयी.
कलेर थानाप्रभारी निलंबित आदित्य कुमार को कमान
घटना की जानकारी पाकर डीएम सतीश कुमार सिंह, एसपी दिलीप कुमार, डीएसपी शैलेंद्र कुमार, एसडीओ किरण सिन्हा के घंटों प्रयास के बाद मामला शांत हुआ. थानाप्रभारी ऋतुराज के निलंबन के बाद नये थानाध्यक्ष के रूप में आदित्य कुमार को प्रभार दिया गया है. डीएम ने बताया कि घटना की जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी.
सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
उग्र भीड़ ने बुधवार की सुबह थाने पर पथराव करते हुए हमला कर दिया. उग्र लोगों ने पुलिसकर्मियों को खदेड़ दिया और थाने के साथ पुलिस वाहन में आग लगा दी. आग की लपटें देर तक जलती रही लेकिन आक्रोश के आगे उस आग को बुझाने की हिम्मत किसी ने नहीं जुटायी. घंटों बाद ग्रामीणों ने एनएच पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया. पुलिस का कहना है कि बबन साव अपराधी प्रवृत्ति का था और एनएच पर लूटपाट किया करता था. पहले भी उसके ऊपर कई मामले थाने में दर्ज हैं.
जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने थाना हाजत में उसकी बुरी तरह इतनी पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गयी. इस आरोप को गलत बताते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक ने हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन