काम में लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण अरवल ग्रामीण. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राजकुमार शर्मा ने जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान चार कर्मी अनुपस्थित पाये गये, जिनका एक वेतन काटने का निर्देश दिया गया. इस दौरान मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति में कार्यरत कर्मियों को निष्ठापूर्वक कार्यों का निष्पादन […]
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
अरवल ग्रामीण. मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राजकुमार शर्मा ने जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान चार कर्मी अनुपस्थित पाये गये, जिनका एक वेतन काटने का निर्देश दिया गया.
इस दौरान मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति में कार्यरत कर्मियों को निष्ठापूर्वक कार्यों का निष्पादन करने का निर्देश दिया. इसके बाद सदर अस्पताल का भी औचक निरीक्षण किया. इस दौरान इलाज कराने वाले मरीजों को इंट्री रजिस्टर पर करने का निर्देश दिया. मरीजों को मिलने वाली हर सुविधा को आसानीपूर्वक उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया.
अस्पताल परिसर व सभी वार्डों को नियमित रूप से साफ-सफाई करने का भी निर्देश दिया.इन्होंने कहा कि कोई भी चिकित्सक व कर्मी द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत मिली तो उन पर नियमानुकूल कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी. वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक से अपने कार्यों में पारदर्शिता लाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










