अरवल में बढ़ रहा HIV का खतरा, 6 महीने में 34 नए मरीज मिले, 7 गर्भवती महिलाएं भी संक्रमित

Author Nishikant kumr|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल | Prabhat Khabar Network

अरवल जिले में एचआईवी संक्रमण के मामले चिंताजनक रूप से बढ़ रहे हैं. सदर अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों में 34 नए मरीज मिले हैं, जिनमें सात गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग जागरूकता की कमी को एक प्रमुख कारण मान रहा है.

विज्ञापन

Arwal News : अरवल जिले में एचआईवी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. सदर अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार पिछले छह महीनों में 34 नए एचआईवी संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है. इनमें सात गर्भवती महिलाएं और नौ अन्य महिलाएं शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि निजी लैब के आंकड़े शामिल नहीं होने से वास्तविक संख्या इससे अधिक हो सकती है.

384 मरीजों का चल रहा नियमित इलाज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान में 384 एचआईवी संक्रमित मरीजों का नियमित इलाज चल रहा है. हर महीने औसतन तीन से चार नए मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है.

जागरूकता की कमी बन रही बड़ी वजह

विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में एचआईवी और एड्स के प्रति जागरूकता की कमी संक्रमण बढ़ने का प्रमुख कारण है. अधिकांश मामलों में बाहर काम करने वाले पुरुष संक्रमित होकर घर लौटते हैं और अनजाने में अपनी पत्नी को संक्रमित कर देते हैं. कई मामलों में संक्रमित गर्भवती महिलाओं से नवजात शिशु तक संक्रमण पहुंच जाता है.

ऐसे करें HIV से बचाव

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से असुरक्षित यौन संबंध से बचने, केवल जांचे गए सुरक्षित रक्त का ही उपयोग कराने और हमेशा डिस्पोजेबल सुई एवं सिरिंज का इस्तेमाल करने की अपील की है. गर्भवती महिलाओं को समय पर एचआईवी जांच कराने की भी सलाह दी गई है ताकि नवजात को संक्रमण से बचाया जा सके.

अस्पतालों में चल रहा जागरूकता अभियान

सीडीओ डॉ. नंद बिहारी शर्मा ने बताया कि जिले में एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं. इन शिविरों में जांच के साथ-साथ लोगों को संक्रमण से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी जा रही है.


विज्ञापन
Nishikant Kumr

लेखक के बारे में

By Nishikant Kumr

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन