गोलीकांड के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन

करपी अरवल : करपी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सालिकराम शर्मा पर मंगलवार को देर शाम हुई गोलीबारी की घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा. उक्त बातें पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र ने करपी बीआरसी में घटना स्थल के निरीक्षण के उपरांत उक्त बातें कही. इस गोलीकांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी […]
करपी अरवल : करपी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सालिकराम शर्मा पर मंगलवार को देर शाम हुई गोलीबारी की घटना में शामिल अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा. उक्त बातें पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र ने करपी बीआरसी में घटना स्थल के निरीक्षण के उपरांत उक्त बातें कही. इस गोलीकांड के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया है
जो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में काम करेगी. इस टीम में कलेर के थानाध्यक्ष रितु राज कुमार, महेंदिया थानाध्यक्ष स्वराज कुमार, करपी थानाध्यक्ष राजीव कुमार समेत अन्य पुलिस अफसरों को रखा गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह घिनौनी हरकत है, जिसमें शामिल दोषियों को किसी भी स्तर से बख्शा नहीं जायेगा. एएसपी अभियान अनिल कुमार सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर कनीय पुलिस पदाधिकारियों को बुधवार को दिशा-निर्देश दिया है. कुल मिलाकर इस मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस जोर-शोर से लग गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










