शिक्षक नियोजन भी हो सकता है गोलीबारी की घटना का कारण

करपी (अरवल) : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर मंगलवार की रात हुई गोलीबारी की घटना कहीं न कहीं शिक्षक नियोजन के इर्द-गिर्द घूमते दिख रही है. खुल कर तो कोई बोलने को तैयार नहीं, लेकिन दबी जुबान अधिकांश लोग शिक्षक नियोजन को ही इस घटना के पीछे होने की बात कह रहे हैं. विदित हो कि […]
करपी (अरवल) : प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर मंगलवार की रात हुई गोलीबारी की घटना कहीं न कहीं शिक्षक नियोजन के इर्द-गिर्द घूमते दिख रही है. खुल कर तो कोई बोलने को तैयार नहीं, लेकिन दबी जुबान अधिकांश लोग शिक्षक नियोजन को ही इस घटना के पीछे होने की बात कह रहे हैं.
विदित हो कि न्यायालय के निर्देश पर सभी नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच पिछले 9-10 माह से चल रही है जिसमें कुछ फर्जी शिक्षक तो जांच के दायरे से बचने के लिए विद्यालय छोड़ फरार हो गये तो कई नियोजित शिक्षकों पर इनके द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में कुछ शिक्षकों का इन्होंने वेतन भुगतान पर भी रोक लगायी थी जिसके लिए इन्हें धमकी भी मिली थी तो कोई इन्हें तबादला करवा देने की भी धमकी भी थी लेकिन ये अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पीछे नहीं हटे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










